نُشرت في 29 أغسطس 2026 · تحققنا في 31 أغسطس 2026 من أنها ما زالت متاحة
₹ 600 – ₹ 1.500 / لكل مشروع
मैंने अपना यूट्यूब चैनल (https://youtube.com/@blacklabel.studio?si=Dcwlco2eJ2cxzspG) हाल-ही में रीब्रांड किया है और अब लगातार ऐसे Educational वीडियो डाल रहा हूँ जिनमें तथ्य, कहानी और मनोरंजन का सही संतुलन हो। अगले चरण के लिये मुझे एक स्क्रिप्ट-राइटर की ज़रूरत है जो हिंदी में ऐसी कहानी गढ़ सके जिसे देखते ही दर्शक रुके रहें और वीडियो कम से कम 1 मिलियन व्यूज़ पाने की क्षमता रखे। AI-टूल्स से मदद ले सकते हैं, लेकिन फाइनल ड्राफ्ट में मानवीय टोन, सटीक संदर्भ और स्वाभाविक ह्यूमर ज़रूरी है—सिर्फ मशीन-जनरेटेड टेक्स्ट स्वीकार नहीं करूँगा। चैनल की मौजूदा प्ले-लिस्ट देखकर अंदाज़ा लगाइए कि किस तरह के विषय पर ऑडियंस तेज़ी से जुड़ती है, फिर उसी फ्लो में नई स्क्रिप्ट तैयार करें। Deliverables - 1 ओरिज़िनल हिंदी स्क्रिप्ट (लगभग 1,500–2,000 शब्द) जिसमें ओपनिंग हुक, स्पष्ट सेक्शंस, आँकड़ों के ठोस स्रोत और क्लोज़िंग CTA शामिल हों। - थंबनेल-और-टाइटल के दो-तीन सुझाव जो स्क्रिप्ट के आइडिया को मज़बूत करें। - छोटे-छोटे टाइमस्टैम्प नोट्स ताकि एडिटिंग तेज़ी से हो सके। स्वीकृति मानदंड • प्लेज़रिज़्म-फ्री ड्राफ्ट (मैं Copyscape/Quetext से चेक करूँगा) • भाषा शुद्ध, पर बात-चितिया—क्लिष्ट शैक्षणिक शैली से दूर • पहले 30 सेकंड में समस्या या सवाल साफ़ हो, ताकि व्यूअर टिके रहें पहले प्रोजेक्ट के आधार पर हम लंबी अवधि की साझेदारी भी कर सकते हैं, इसलिये भेजिए—आपका पिछला काम, कोई छोटा-सा हुक लाइन डेमो, और बताइए आप 1 मिलियन व्यूज़ का टार्गेट कैसे हिट करेंगे।
أنشئ حسابًا مجانيًا لعرض الوظيفة كاملة والتقديم عليها.